भारत में कितने राज्य है? (How Many States Are There In India?)
आज के डेट में, भारत में 28 राज्य है l भारत के सभी 28 राज्यों और उनकी राजधानी की सूची यहाँ दी जा रही है l 5 अगस्त 2019 से पहले भारत में 29 राज्य थे, लेकिन 5 अगस्त 2019 के बाद से भारत में कुल 28 राज्य ही हैं l क्योंकि, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में विभक्त कर दिया गया है l
![]() |
India States Map Source- Wikipedia |
भारत के राज्य और उनकी राजधानी (List Of 28 States and Capitals of India)
वर्तमान में भारतीय संसद द्वारा, जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद बचे कुल 28 राज्यों की सूची और उनकी राजधानी का नाम निम्नलिखित हैं -
राज्य | राजधानी |
---|---|
1. असम | दिसपुर |
2. अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर |
3. आन्ध्र प्रदेश | हैदराबाद (2 जून 2024 के बाद अमरावती) |
4. उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
5. उत्तराखंड | देहरादून |
6. उड़ीसा | भुवनेश्वर |
7. कर्णाटक | बेंगलुरु |
8. केरल | तिरुवनंतपुरम |
9. गोवा | पणजी |
10. गुजरात | गांधीनगर |
11. छत्तीसगढ़ | रायपुर |
12. झारखण्ड | राँची |
13. तमिलनाडु | चेन्नई |
14. तेलंगाना | हैदराबाद |
15. नागालैंड | कोहिमा |
16. पंजाब | चंडीगढ़ |
17. पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
18. बिहार | पटना |
19. मध्यप्रदेश | भोपाल |
20. महाराष्ट्र | मुम्बई |
21. मणिपुर | इम्फाल |
22. मेघालय | शिलोंग |
23. मिज़ोरम | आईजोल |
24. राजस्थान | जयपुर |
25. सिक्किम | गंगटोक |
26. हरियाणा | चंडीगढ़ |
27. हिमाचल प्रदेश | शिमला |
28. त्रिपुरा | अगरतला |
भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
भारत में 9 केंद्र शासित प्रदेश है l 5 अगस्त 2019 से पहले भारत में सिर्फ 7 केंद्र शासित प्रदेश थे l लेकिन, 5 अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद इसे दो केंद्र शासित प्रदेश में बाँट दिया गया है जिसे मिलाकर अब भारत में कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गया है l इन प्रदेशों में केंद्र सरकार सीधे तौर पर शासन करता है l भारत के सभी 9 केंद्र शासित प्रदेशों की सूची निम्न हैं –
- अंडमान और निकोबार द्वीप
- चंडीगढ़
- दादर और नगर हवेली
- दमन और दिऊ
- दिल्ली
- लक्षद्वीप
- पुदुचेरी
- जम्मू-कश्मीर
- लद्दाख
भारत और उनके राज्यों के बारे में
भारत दक्षिण एशिया में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है और जनसंख्या के हिसाब से यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है l 3,287,263 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल का भारत देश 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशों में बंटा हुआ है l भारत देश की राजधानी दिल्ली है जबकि प्रत्येक राज्यों की अपनी अलग राजधानी है जहाँ से प्रशासनिक, विधायी और न्यायिक कार्यों का संचालन किया जाता है l
क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है l
क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से गोवा सबसे छोटा राज्य है जबकि, सिक्किम भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है l
सारांश
दोस्तों, हमें उम्मीद है कि “Bharat Me Kitne Rajya Hai” अब आपको पता चल गया होगा l वर्तमान में, भारत में कुल कितने राज्य हैं इसकी लेटेस्ट जानकारी हमने आपके साथ शेयर किया है l अब जब आपसे कोई पूछे कि भारत में कितने राज्य हैं तो आप तुरंत ही कहे कि भारत में 28 राज्य है l क्योंकि अब यह कहना कि भारत में 29 राज्य है गलत होगा l क्योंकि 29 राज्यों में से जम्मू-कश्मीर को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है l
इस पोस्ट से संबधित अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में लिखें l साथ ही इस जानकारी को अपने अन्य दोस्तों के साथ सोशल शेयर भी करें l अगर आप अन्य कोई भी सवालों के जवाब lovehindi.com से चाहते हैं तो कमेंट में वह भी लिखें l