अगर आपने अपना SBA (SCHOOL BASED ACTIVITIES) यानि विद्यालय आधारित गतिविधियाँ पूर्ण कर लिया है तो अब आपको WBA (WORKSHOP BASED ACTIVITIES) यानि कार्यशाला आधारित गतिविधियाँ को पूर्ण करना है l यह WBA आपके प्रथम वर्ष में 12 दिनों का होगा और इसमें आपको क्या -क्या करना है इसके बारे में हमने एक अलग पोस्ट लिखा है , आप इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं - WHAT IS WBA AND HOW TO DO ?
इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि 100 मार्क्स के इस WBA में आपको क्या - क्या लिखना है, कौन से फाइल तैयार करने हैं , और आपको किसमें कितना मार्क्स मिलने वाला है l
512 WBA - WORKSHOP BASED ACTIVITIES - NIOS MARKS DISTRIBUTION
512 WORKSHOP
– 1 (FIRST YEAR) में 4 CREDITS और
100 MARKS आपको निम्न तालिका के हिसाब से प्राप्त होंगे –
1. भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन,
विज्ञान/सामाजिक विज्ञान का पाठ योजना तैयार करना (6X4)
|
24 अंक
|
2. चारों विषयों में शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM)
तैयार करना (4X4)
|
16 अंक
|
3. किसी एक विषय आधारित मूल्यांकन में
पोर्टफोलियो का विकास करना
|
06 अंक
|
4. प्रारूप और रुपरेखा पर आधारित संतुलित
प्रश्न पत्र तैयार करना (6X4)
|
24 अंक
|
5. पाठ निरूपण का प्रेक्षण करना
|
10 अंक
|
6. मूल्यांकन प्रक्रिया में भागीदारी करना
|
20 अंक
|
कुल
|
100 अंक
|
जब आप वर्कशॉप में शामिल होंगे तो आपके द्वारा बनाये गए SBA का VERIFICATION भी होगा l तो अभी तक आपने SBA नहीं बनाया है तो अभी बना लीजिये l अगर आप नहीं जानते हैं कि SBA कैसे बनाना है तो आप हमारे इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं -
512 WBA - WORKSHOP BASED ACTIVITIES से संबंधित उपरोक्त सारे फाइल आपको तैयार करने हैं तभी आप 100 मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं l अगर आप LESSON PLAN बनाने के बारे में जानना चाहते हैं तो यहाँ से SAMPLE LESSON PLAN DOWNLOAD कर सकते हैं l उम्मीद है आप यह सभी बातें समझ गए होंगे l आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो कमेंट करिए और अन्य लोगों के साथ सोशल मीडिया में शेयर भी करें l धन्यवाद l